Search

तेतुलामारी : अवैध कोयला लदे दो ट्रक जब्त, उप चालक गिरफ्तार

Tetulamari :  तेतुलामारी थाना क्षेत्र के गंडुआ बस्ती में अवैध रूप से चल रहे कोयला डिपो में पुलिस ने गुरुवार देर रात छापेमारी की. वरिय अधिकारियों के निर्देश पर तेतुलमारी थानेदार रौशन कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी.  इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में कोयला लदे दो ट्रेलर को जब्त किया. साथ ही ट्रेलर के उप चालक को गिरफ्तार किया. इस संबंध में तेतुलमारी पुलिस ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी की गयी थी. छापेमारी में करीब 80 टन अवैध कोयला लदे दो ट्रक को जब्त किया गया है. कहा कि छापेमारी से पहले ही कोयला तस्कर और ट्रक चालक फरार हो गये थे. उक्त मामले में आला अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp