Tetulmari : बीसीसीएल एरिया चार के वेस्ट मोदीडीह कोलियरी अंतर्गत पांडेडीह छह नंबर में गुरुवार को जोरदार आवाज के साथ जमीन में गोफ बन गया. गोफ रघुनंदन चौहान के घर के मुख्य द्वार के सामने बना है. गौफ के अंदर से गैस का रिसाव हो रहा है. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है. जानकारी पाकर निवर्तमान पार्षद छोटू सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली है. साथ ही कंपनी प्रबंधन को भी फोन से जानकारी दी है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/5bd4a42e-8c20-4c53-8d76-bd89646610db.jpeg"
alt="" width="1280" height="577" />
alt="" width="1280" height="577" />
Leave a Comment