Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेतुलमारी : तेज आवाज के साथ बना गोफ, इलाके में हड़कंप

Tetulmari  :  बीसीसीएल एरिया चार के वेस्ट मोदीडीह कोलियरी अंतर्गत पांडेडीह छह नंबर में गुरुवार को जोरदार आवाज के साथ जमीन में गोफ बन गया. गोफ रघुनंदन चौहान के घर के मुख्य द्वार के सामने बना है. गौफ के अंदर से गैस का रिसाव हो रहा है. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है. जानकारी पाकर निवर्तमान पार्षद छोटू सिंह मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली है. साथ ही कंपनी प्रबंधन को भी फोन से जानकारी दी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/5bd4a42e-8c20-4c53-8d76-bd89646610db.jpeg"

alt="" width="1280" height="577" />

कतरास में भी जोरदार आवाज के साथ भू-धसान, घर का एक कमरा जमीन में समाया

बता दें कि कतरास केलूडीह में भी बुधवार की देर रात जोरदार आवाज के साथ भू-धसान हुआ था. इस भू धसान में घर का एक कमरा जमीन में समा गया था. हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में गृह स्वामी समेत पूरा परिवार बाल-बाल बच गया. किसी को भी किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है. भू-धसान के बाद बने गोफ से लगातार गैस रिसाव हो रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही