Search

 
 
 

तेतुलमारी : सेवानिवृत्त कोल कर्मी के आवास पर डकैती, नगदी सहित दस लाख की ज्वेलरी लेकर फरार

 
  • महिला को बंदूक की नोंक पर बनाया बंधक
Tetulmari :  तेतुलमारी पीएसटी रोड स्थित सेवानिवृत्त कोल कर्मी मनी महतो के आवास पर नकाबपोश डकैतों ने निशाना बनाया. छह की संख्या में आये डकैतों ने बंदूक की नोंक  पर मनी महतो की पत्नी को बंधक बनाया और नगदी सहित दस लाख की ज्वैलरी लेकर फरार हो गये. नकाबपोश डकैतों ने करीब दो घंटे तक आवास में रहे और इस वारदात को अंजाम दिया. इधर घटना की खबर सुनकर तेतुलमारी पुलिस मौके पर पहुंची और गृहस्वामी से घटना की जानकारी ली. पुलिस डकैतों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस मनी महतो के घर के आस-पास लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे और हथियार के बल पर की डकैती

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की देर रात छह नकाबपोश और हथियारबंद अपराधी कोल कर्मी के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और हथियार का भय दिखाकर करीब दो घंटे तक घर के हर कमरे में तलाशी ली और अलमीरा से नगदी सहित जेवरात लूट लेकर फरार हो गये. गृहस्वामी के अनुसार, डकैती की घटना में अपराधियों ने नगदी सहित करीब दस लाख की संपत्ति ले गये. https://lagatar.in/tetulmari-robbery-at-the-house-of-a-retired-coal-worker-absconded-with-cash-and-jewellery-worth-ten-lakhs/untitled-12-21/"

rel="attachment wp-att-926403">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-12-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही