Search

 
 
 

थलपति विजय -संगीता के तलाक की चर्चा तेज, दे सकते हैं 250 करोड़ की एलिमनी

साउथ सुपरस्टार विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के लगभग 27 साल बाद दोनों अलग होने रहे हैं. बताया जा रहा है कि संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है और गुजारा भत्ता की मांग भी की है.हालांकि अब तक इस मामले पर कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

250 करोड़ की एलिमनी की चर्चा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अगर तलाक होता है तो विजय को पत्नी संगीता को करीब 250 करोड़ रुपये की एलिमनी देनी पड़ सकती है. बताया जा रहा है कि यह रकम कोर्ट के बाहर आपसी समझौते के तहत तय हो सकती है.

 

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता सोरनालिंगम ने 24 फरवरी को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की. याचिका में उन्होंने अभिनेता विजय पर किसी अन्य अभिनेत्री के साथ कथित अवैध संबंधों समेत कई आरोप लगाए हैं.बताया जा रहा है कि मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को हो सकती है.

 

1999 में हुई थी शादी

विजय और संगीता ने पहले 1998 में अपनी शादी रजिस्टर करवाई थी और फिर 25 अगस्त 1999 को शादी के बंधन में बंधे थे. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं-एक बेटा और एक बेटी.रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों पिछले करीब दो साल से अलग रह रहे हैं.

 

थलपति विजय की नेट वर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की कुल संपत्ति करीब 600 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. वह फिल्मों के अलावा प्रोडक्शन और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करते हैं.चेन्नई में उनका करीब 80 करोड़ रुपये का आलीशान घर और कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं.

 

ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी

बताया जाता है कि संगीता सोरनालिंगम पहले विजय की बड़ी फैन थीं. 1990 के दशक में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई. धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई और बाद में परिवार की सहमति से दोनों ने शादी कर ली.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही