Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवरत्न गढ़ को राष्ट्रीय मानचित्र पर लाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार- प्रतुल शाहदेव

Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और शाहदेव युवा संगठन के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने मन की बात के लिए गुमला जिले के नवरत्न गढ़ को चुनने के लिए पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है. कहा कि देश की सांस्कृतिक मंत्रालय ने नवरत्न गढ़ को 12 ऐतिहासिक धरोहरों में चुना है. नवरत्न गढ़ महाराजा दुर्जन साल की राजधानी थी. प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद सैकड़ों वर्षों से उपेक्षित पड़े इस गढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्याति मिलेगी. प्रतुल ने कहा कि नागवंशी शाहदेव साम्राज्य ने हजारों वर्ष तक झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचा कर रखा. नवरत्न गढ इसी विरासत का एक उत्कृष्ट नमूना है. उन्होंने पूरे नागवंशी शाहदेव परिवार की तरफ से भी प्रधानमंत्री का इस ऐतिहासिक कदम के लिए आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें- बर्लिन">https://lagatar.in/doctors-of-yashoda-hospital-will-give-consultation-once-a-month-in-berlin-diagnosis-day-care/">बर्लिन

डायग्नोसिस डे केयर में महीने में एक बार यशोदा हॉस्पिटल हैदराबाद के चिकित्सक देंगे परामर्श
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही