Search

 
 
 

दहेज में नहीं मिली ‘थार’ तो गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या

 
Muzaffarpur: प्रेम विवाह के महज पांच महीने बाद युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी. हत्या की वजह जानकर हर कोई हैरान हो रहा है. दरअसल, युवक ने ससुरालवालों से ‘थार’ जीप की डिमांड की थी. गाड़ी नहीं मिलने पर युवक ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. लड़की के परिजनों ने मोतीपुर थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. लड़की की मां नीलम देवी ने कहा की शादी के बाद उन्होंने अपनी हैसियत अनुसार लड़के को गाड़ी और अन्य उपहार दिए थे. लेकिन आकाश की मांग इससे कहीं ज्यादा थी. इसे पढ़ें- दिल्ली-श्रीनगर">https://lagatar.in/delhi-srinagar-spicejet-flight-makes-emergency-landing-at-delhi-airport-140-passengers-safe/">दिल्ली-श्रीनगर

स्पाइसजेट के विमान की दिल्ली हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग, 140 यात्री सुरक्षित

लड़की थी गर्भवती

लड़की के परिजनों ने बताया कि पांच महीने पहले आकाश और काजल ने प्रेम विवाह किया था. इसके बाद आकाश गलत धंधे में लिप्त रहता था. काजल गर्भवती थी. वह हमेशा उसका विरोध करती थी. इसी बीच आकाश ने काजल के परिजनों पर थार जीप देने का दबाव बनाया. इसके बाद जब काजल के परिजनों ने थार की डिमांड पूरी करने में असमर्थता जतायी. तब सनकी आकाश ने अपनी गर्भवती पत्नी काजल की गोली मारकर हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें- 17">https://lagatar.in/judco-playing-tender-tender-17-months-not-a-single-builder-was-found-build-4-foot-overbridge/">17

महीने से टेंडर-टेंडर खेल रहा जुडको, 4 फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए एक भी बिल्डर नहीं मिला
घटना के बाद लड़की के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और वे आक्रोशित भी हैं. वे काजल के परिजन शव के साथ आकाश के घर पहुंचे. पुलिस की मौजूदगी में वहीं पर बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के बाद लड़का और उसके वाले फरार हैं. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही