Search

 
 
 

प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर का मना 11वां वार्षिकोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

 
Latehar : शहर के मुख्य पथ पर अवस्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 11वें वार्षिकोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को माता के भंडारे के साथ संपन्न हो गया. मंदिर परिसर में अपराह्न 12 बजे समाजसेवी प्रमोद प्रसाद सिंह, अभिनंदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, विनोद कुमार महलका, रामनाथ अग्रवाल, गोपाल चौरसिया व मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर भंडारा का शुभारंभ किया. अतिथियों को अध्यक्ष श्री महलका ने चुनरी भेंट कर सम्मानित किया. इससे पहले पंडित अनिल मिश्रा के सानिध्य में दुर्गा सप्तशति पाठ एवं हवन किया गया. मौके पर मुख्य यजमान के रूप में मुरली प्रसाद अग्रवाल पत्नी के साथ उपस्थित थे. भंडारा प्रारंभ करने से पूर्व अतिथियों ने कुंवारी कन्या व भैरव का पूजन किया. लातेहार एवं आसपास के क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया और सुख शांति की कामना की. नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने मंदिर परिसर पहुंच कर माता का आशीर्वाद ग्रहण किया. समिति की जया कुमारी ने श्रीमति तिर्की का माल्यार्पण कर स्वागत किया. 11वें वार्षिकोत्सव के मौके पर मंदिर को फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया था. पूरे शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाये गये हैं. ध्वनि विस्तारक यंत्रों में भजनों के बजने से पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण हो गया. लोगों ने कहा कि मंदिर के वार्षिकोत्सव को वे एक उत्सव की भांति मनाते हैं. मौके पर अशोक महलका, गया प्रसाद गुप्ता, विजय प्रसाद गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, प्रकाश राम, गुंजन चौरसिया, कुणाल ठाकुर, पवन गुप्ता, नितिन कुमार, राजेश अग्रवाल, सागर कुमार, अमित गुप्ता, विष्णुदेव ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, दिलीप ठाकुर, जया कुमारी, गजेंद्र कुमार, अजय कुमार, आशीष कुमार, उज्ज्वल ठाकुर, सुनील प्रसाद, रोहित कुमार, अनोखी जया व अशोक प्रसाद समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

आभार प्रकट किया

मंदिर समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार महलका ने 11वें वार्षिकोत्सव पर तन, मन व धन से सहयोग करने पर नगरवासियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सामूहिक सहयोग से ही कोई भी अनुष्ठान संपन्न होता है. श्री महलका ने कहा कि समिति अगले वर्ष दोगुने उत्साह से वार्षिकोत्सव का आयोजन करेगी. इसे भी पढ़ें : सरहुल">https://lagatar.in/jack-matriculation-inters-exam-date-will-be-changed-on-march-24-education-minister/">सरहुल

को लेकर जैक मैट्रिक- इंटर की 24 मार्च की परीक्षा का डेट बदलेगा : शिक्षा मंत्री
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही