Search

 
 
 

जनमानस के शुभचिंतक कुंवर श्रीनाथ शाहदेव की 209वीं जयंती मनाई गई

पालकोट शाहदेव परिवार के पूर्वज कुंवर नाथ शाहदेव की 209वीं जयंती धनतेरस के दिन 18 अक्टूबर को मनाई गई. पालकोट राजवंश के कुंवर श्री नाथ अपने लोक कल्याण के कार्यों के लिए याद किये जाते हैं. रांची शहर के मध्य में स्थित रांची बड़ा तालाब पूर्व काल में पालकोट शाहदेव परिवार की ही खरीदी हुई संपत्ति थी एवं उनके देख रेख में ही थी.
 

Ranchi : पालकोट शाहदेव परिवार के पूर्वज कुंवर नाथ शाहदेव की 209वीं जयंती धनतेरस के दिन 18 अक्टूबर को मनाई गई. पालकोट राजवंश के कुंवर श्री नाथ अपने लोक कल्याण के कार्यों के लिए याद किये जाते हैं. रांची शहर के मध्य में स्थित रांची बड़ा तालाब पूर्व काल में पालकोट शाहदेव परिवार की ही खरीदी हुई संपत्ति थी एवं उनके देख रेख में ही थी. 

 

सन 1916 में शाहदेव परिवार द्वारा इसे रांची मुनिसिपलिटी को शर्तों के साथ लीज पर दे दिया गया. कुंवर श्री नाथ शाहदेव ने ही सन् 1845 में रांची बड़ा तालाब के दक्षिण में स्थित पक्की घाट का निर्माण लोक कल्याण के लिए करवाया था, जिसके संबंध में शिलालेख एवं दस्तावेज आज भी उपलब्ध हैं.

 

इसी घाट पर क्षेत्र की जनता अपने धार्मिक और सांस्कृतिक रीतियों को डेढ़ सौ वर्षों से अधिक समय से संपन्न करती रही है. कुंवर श्री नाथ शाहदेव द्वारा निर्मित पक्की घाट 180 वर्ष पुरानी है और रांची शहर की विरासत है. कुंवर श्री नाथ शाहदेव के वंशज पालकोट शाहदेव परिवार, अपने पूर्वज की जयंती धनतेरस के दिन उनके नाम से जलाशय में दीप दान कर के मनाते हैं. 

 

जयंती के शुभ अवसर पर पालकोट शाहदेव परिवार के लोगों ने अपने पूर्वज के नाम देवी मंडप, किशोर गंज चौक मे संध्या आरती के बाद श्रद्धालु जन के बीच खीर प्रसाद का वितरण कर अपने पूर्वज को श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही