Search

 
 
 

The 50: अरबाज पटेल ने प्रिंस नरूला को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

रियलिटी शो The 50 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो के दो कंटेस्टेंट अरबाज पटेल और प्रिंस नरूला के बीच तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया.
 

Lagatar desk  : रियलिटी शो The 50 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में शो के दो कंटेस्टेंट अरबाज पटेल और प्रिंस नरूला के बीच तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. 

 

खबरों के मुताबिक, अरबाज ने गुस्से में आकर प्रिंस को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया. हालांकि, इस खबर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर झगड़े का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

 

 

कैसे शुरू हुआ विवाद

रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल को बताया कि प्रिंस नरूला ने उनकी बॉडी शेमिंग की है. इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही उग्र हो गई.निक्की और प्रिंस के बीच पहले तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद अरबाज भी बीच में आ गए. माहौल इतना गरमा गया कि अरबाज अपना आपा खो बैठे और उन्होंने प्रिंस को थप्पड़ मार दिया.

 

शो में हिंसा पर सख्त रुख

बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद अन्य कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव किया. इसी दौरान शो के होस्ट ‘लायन’ ने साफ कहा कि उनके शो में हिंसा की कोई जगह नहीं है. चूंकि अरबाज पहले भी चेतावनी पा चुके थे, इसलिए नियमों के उल्लंघन के चलते उन्हें शो छोड़ने का निर्देश दिया गया.हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

 

पहले भी हो चुकी है हाथापाई

यह पहली बार नहीं है जब शो में मामला हाथापाई तक पहुंचा हो. इससे पहले मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर और अर्चित कौशिश के बीच भी तीखा विवाद हुआ था. बात मारपीट तक पहुंचने पर अर्चित को भी शो से बाहर कर दिया गया था.

 

शो में हुआ था प्रपोजल

कुछ समय पहले शो में निया शर्मा और उर्फी जावेद ने एंट्री ली थी और एक टास्क के दौरान अरबाज ने निक्की को शादी के लिए प्रपोज किया था.प्रपोजल के दौरान निक्की भावुक हो गई थीं. उन्होंने कहा था ये पल मैंने हमेशा चाहा है, पर डर भी लगता है क्योंकि हम अलग-अलग धर्मों से हैं. हम पिछले डेढ़ साल से साथ हैं. मेरे पिता इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं… लेकिन मेरी मां ने सिखाया है कि प्यार की कुर्बानी नहीं देनी चाहिए.

 

कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की मुलाकात बिग बॉस मराठी 5 के सेट पर हुई थी. वहीं से दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता आगे बढ़ा. पिछले डेढ़ साल से दोनों साथ हैं और फिलहाल मुंबई में रह रहे हैं.

 

फिलहाल क्या है स्थिति

 

अरबाज पटेल के एविक्शन को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. लेकिन अगर थप्पड़ मारने की घटना सही साबित होती है, तो यह शो के इतिहास की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी में से एक मानी जाएगी.रियलिटी शो The 50 में आगे क्या मोड़ आएगा, यह देखना दिलचस्प होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही