Search

 
 
 

The 50: भाव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल को कहा ‘गोल्ड डिगर’, शादी पर उठाए सवाल

रियलिटी शो The 50 पहले एपिसोड से ही सुर्खियों में बना हुआ है. जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे इस शो में 50 दिन तक 50 लाख रुपये जीतने की जंग चल रही है, जिसमें आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है.
 

Lagatar desk :  रियलिटी शो The 50 पहले एपिसोड से ही सुर्खियों में बना हुआ है. जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे इस शो में 50 दिन तक 50 लाख रुपये जीतने की जंग चल रही है, जिसमें आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है.

 

शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और को-कंटेस्टेंट भाव्या सिंह के बीच जबरदस्त विवाद देखने को मिला. इस दौरान भाव्या ने दिव्या की निजी जिंदगी को लेकर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ तक कह दिया.

 

 

टास्क के दौरान शुरू हुआ विवाद

‘बैल और बुद्धि’ टास्क के दौरान दिव्या अग्रवाल ने अर्चना गौतम को लेकर टिप्पणी की, जिससे भाव्या भड़क गईं क्योंकि अर्चना उनकी करीबी दोस्त हैं. इसके बाद दोनों के बीच माहौल बिगड़ता चला गया. वॉशरूम में जब दिव्या ने भाव्या से टिशू पेपर मांगा, तो भाव्या ने यह कहते हुए देने से मना कर दिया कि उन्हें दिव्या का बात करने का तरीका पसंद नहीं आया. इसी बात ने विवाद को और बढ़ा दिया.

 

भाव्या सिंह के गंभीर आरोप

 

इसके बाद भाव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल को लेकर कई निजी और विवादित बयान दिए. उन्होंने दावा किया कि दिव्या अपने पति अपूर्व पडगांवकर के साथ नहीं रहतीं और उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहा. भाव्या ने यह भी आरोप लगाया कि दिव्या ने पहले कभी रियलिटी शो न करने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद वह शो में आईं.भाव्या ने अन्य कंटेस्टेंट्स के सामने दिव्या के करियर और पर्सनल लाइफ पर भी सवाल उठाए, जिससे मामला और ज्यादा गरमा गया.

 

भावुक हुईं दिव्या अग्रवाल

इन आरोपों के बाद दिव्या शो में भावुक होकर रोती नजर आईं. उन्होंने रिद्धि डोगरा और युविका चौधरी से बातचीत में कहा कि वह अपने पति को बहुत मिस कर रही हैं. दिव्या ने बताया कि शादी के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है और अपूर्व ने उन्हें रिश्तों और दोस्ती का असली मतलब सिखाया है.

 

पति से अलग रहने के दावे पर सफाई

भाव्या सिंह ने दावा किया कि दिव्या और अपूर्व अलग रहते हैं. हालांकि, दिव्या अग्रवाल पहले ही इन अफवाहों को खारिज कर चुकी हैं. बता दें कि दिव्या ने 20 फरवरी 2024 को बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर से मराठी रीति-रिवाजों से शादी की थी.

 

शादी के बाद इंस्टाग्राम से तस्वीरें हटाने को लेकर तलाक की अफवाहें जरूर उड़ी थीं, लेकिन दिव्या और अपूर्व दोनों ने इन खबरों को गलत बताया था. दिव्या ने कहा था कि उन्होंने प्रोफाइल को प्रोफेशनल रखने के लिए शादी की तस्वीरें हटाई थीं और उनकी शादीशुदा जिंदगी पूरी तरह ठीक है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही