Search

 
 
 

The 50: चाहत पांडे-रजत दलाल की दोस्ती में दरार, नॉमिनेशन में हुआ बड़ा बवाल

बिग बॉस फेम रजत दलाल और चाहत पांडे इन दिनों टीवी के नए रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ रहे हैं. शो की शुरुआत में जहां दोनों के बीच गहरी दोस्ती और नजदीकियां देखने को मिल रही थीं, वहीं अब उनके रिश्ते में दरार साफ नजर आने लगी है.
 

Lagatar desk : बिग बॉस फेम रजत दलाल और चाहत पांडे इन दिनों टीवी के नए रियलिटी शो ‘द 50’ में नजर आ रहे हैं. शो की शुरुआत में जहां दोनों के बीच गहरी दोस्ती और नजदीकियां देखने को मिल रही थीं, वहीं अब उनके रिश्ते में दरार साफ नजर आने लगी है. हालिया एपिसोड में नॉमिनेशन के दौरान दोनों के बीच जमकर बहस हुई.

 

 

1 फरवरी से शुरू हुआ है शो

‘द 50’ एक 50 दिनों तक चलने वाला रियलिटी शो है, जिसकी शुरुआत 1 फरवरी से हुई है. शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हाल के एपिसोड में ऐसा मोड़ आया, जिसने चाहत और रजत की दोस्ती पर सवाल खड़े कर दिए.दोनों की दोस्ती ‘बिग बॉस’ से शुरू हुई थी और ‘द 50’ में भी उनका याराना कायम दिख रहा था. लेकिन नॉमिनेशन टास्क के दौरान हालात बदल गए.

 

11 कंटेस्टेंट्स थे नॉमिनेट

 

पिछले एपिसोड में रजत दलाल, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, निक्की तंबोली, दिग्विजय राठी, अरबाज पटेल, विक्रांत सिंह राजपूत, मैक्सटर्न, मनीषा रानी, सिवेट तोमर समेत कुल 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट थे.घर के ‘लायन’ ने सेफ कंटेस्टेंट्स को पावर दी कि वे इन 11 में से 10 को बचा सकते हैं. जिनके वोट सबसे कम होंगे, उन्हें एलिमिनेट कर दिया जाएगा.

 

चाहत ने नहीं किया रजत का समर्थन

जब वोट मांगने की बारी आई, तो सभी को उम्मीद थी कि चाहत पांडे अपने बेस्ट फ्रेंड रजत दलाल के लिए सपोर्ट करेंगी. लेकिन चाहत ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए रजत की बजाय दिग्विजय और विक्रांत को वोट देने की बात कही.इतना ही नहीं, उन्होंने अर्चना का साथ देते हुए यह तक कह दिया कि अगर रजत जाएं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा. यह सुनकर रजत हैरान रह गए.

 

सफाई मांगने पहुंचे रजत, चाहत ने किया इनकार

चाहत के बयान के बाद रजत उनसे जवाब मांगने पहुंचे. उन्होंने कहा कि वे किसी की बात सुनकर नहीं, बल्कि खुद सच्चाई जानने आए हैं. लेकिन जैसे ही रजत ने सवाल उठाया, चाहत अपनी बात से मुकर गईं और भावुक होकर रोने लगीं.रजत ने निक्की तंबोली से भी पूछा कि क्या वह गलत कह रहे हैं. इस पर निक्की ने भी रजत का समर्थन किया.

 

कैमरे के लिए करती हैं ड्रामा -रजत

 

एपिसोड के बाद जियोहॉटस्टार से बातचीत में रजत दलाल ने कहा कि उन्हें अब समझ आ गया है कि चाहत का उनसे कोई इमोशनल लगाव नहीं है. उनके मुताबिक, चाहत कैमरे के सामने इमोशनल दिखने के लिए ऐसा करती हैं.रजत ने कहा,आप गेम के लिए करो, कैमरे के लिए करो, लेकिन एक्सप्लेन भी करो. किसी के रोने-धोने से मुझे फर्क नहीं पड़ता.अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में दोनों की दोस्ती फिर से पटरी पर लौटती है या यह दरार और गहरी होती है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही