Search

 
 
 

The 50 : भव्या सिंह के बयाम पर भड़की दिव्या अग्रवाल की टीम, लगाई फटकार

रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. 50 दिनों तक चलने वाले इस शो में 50 सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं और विजेता को 50 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी.
 

Lagatar desk : रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. 50 दिनों तक चलने वाले इस शो में 50 सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं और विजेता को 50 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी. शो की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स के बीच तीखी नोकझोंक और पर्सनल कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

 

हाल ही में शो की कंटेस्टेंट भव्या सिंह द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों ने विवाद खड़ा कर दिया है. भव्या ने अपनी को-कंटेस्टेंट और दोस्त दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी को लेकर शो में ऐसे बयान दिए, जिन्हें लेकर अब दिव्या की टीम ने कड़ा रुख अपनाया है.

 

divya agarwal

क्या कहा था भव्या सिंह ने

शो में हुए ‘बैल और बुद्धि’ टास्क के दौरान दिव्या अग्रवाल ने अर्चना को लेकर कहा कि उनके पास दिमाग नहीं है. यह बात भव्या सिंह को नागवार गुजरी, क्योंकि अर्चना उनकी करीबी दोस्त हैं. इसके बाद भव्या ने सपना चौधरी से बातचीत में दावा किया कि दिव्या अपने पति अपूर्वा के साथ नहीं रहतीं.

 

इतना ही नहीं, भव्या ने यह भी कहा कि दिवाली के दौरान दिव्या और उनके पति के बीच काफी झगड़ा हुआ था. उन्होंने दिव्या की निजी जिंदगी से जुड़े कई दावे किए और यहां तक कि उन्हें गोल्ड डिगर तक कह दिया, जिससे मामला और गरमा गया.

 

दिव्या अग्रवाल की टीम का बयान

 

भव्या सिंह के इन बयानों के बाद दिव्या अग्रवाल की टीम ने एक आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया. बयान में कहा गया -जो कुछ कहा और किया गया, वह पूरी तरह अनुचित है. बार-बार यह कहना कि ‘मैं कुछ नहीं कहूंगी’ और फिर बिना किसी आधार के निजी बातों को फैलाना, सच नहीं बल्कि नीयत को दर्शाता है.

 

 यह शो किसी की पर्सनल लाइफ को निशाना बनाने के लिए नहीं बना है.टीम ने आगे कहा कि यह गेम ताकत, रणनीति और मानसिक क्षमता दिखाने के लिए है, न कि किसी की निजी जिंदगी पर कीचड़ उछालने के लिए.

 

‘कहानी गढ़ी गई है’ -टीम का आरोप

दिव्या की टीम ने बयान में यह भी साफ किया कि दिव्या का लोगों को अपने पास बुलाना और उनसे जुड़ना उनके खुले दिल स्वभाव को दिखाता है.इसे भावनात्मक निर्भरता या अकेलेपन के रूप में दिखाना पूरी तरह गलत है. बिना फैक्ट के बातें करना सामने वाले को नहीं, बल्कि बोलने वाले को छोटा दिखाता है.

 

दिव्या की ताकत, शालीनता और आत्मसम्मान को इस तरह की बातें परिभाषित नहीं कर सकतीं.फिलहाल इस विवाद पर भव्या सिंह की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में यह मामला और तूल पकड़ता है या शांत हो जाता है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही