Search

 
 
 

The 50 को मिले टॉप 4 फाइनलिस्ट ,8 की क‍िस्‍मत का फैसला बाकी

रियलिटी शो 'द 50' अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है. शो में सेमी-फाइनल की रेस चल रही है और इस बीच 4 कंटेस्टेंट्स ने 'टिकट टू फिनाले' जीत लिया है. बाकी 8 कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला अभी बाकी है.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो 'द 50' अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच गया है. शो में सेमी-फाइनल की रेस चल रही है और इस बीच 4 कंटेस्टेंट्स ने 'टिकट टू फिनाले' जीत लिया है. बाकी 8 कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला अभी बाकी है.

 

शो का हाल

'द 50' 1 फरवरी को टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ शुरू हुआ था. शुरूआत में 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ यह शो चर्चा में आया. हालांकि बीते 19-20 दिनों में शो अपने खेल से ज्यादा झगड़े, बॉडी शेमिंग और विवादित हरकतों के कारण सुर्खियों में रहा.शो में टीवी और सोशल मीडिया सितारों की पूरी फौज शामिल है.

 

'टिकट टू फिनाले' जीतने वाले 4 फाइनलिस्ट

इस बार फाइनल रेस में जगह बनाने वाले चार कंटेस्टेंट्स हैं -शिव ठाकरे,मिस्टर फैजू,रजत दलाल, इम्मोर्टल काका .इन चारों ने 'टिकट टू फिनाले' टास्क जीतकर फाइनल की रेस में अपनी जगह पक्की कर ली है.

 

5वें नंबर पर कृष्णा श्रॉफ

इन चारों के बाद कृष्णा श्रॉफ पांचवें नंबर पर हैं. हालांकि, वह फिनिश लाइन तक की रेस में क्वालिफाई करेंगी या नहीं, यह अभी तय नहीं हुआ है.

 

बचे हुए 8 कंटेस्टेंट्स

ग्रैंड फिनाले में अब तक तय नहीं हुए 8 कंटेस्टेंट्स हैं -प्रिंस नरूला,मनीषा रानी,विक्रांत सिंह,रिद्धि डोगरा,कृष्णा श्रॉफ ,उर्वशी ढोलकिया ,अर्चना गौतम ,नेहल चुडासमा इनकी किस्मत फिनाले में कौन पहुंचेगा, यह देखने वाली बात होगी.

 

टॉप 20 कंटेस्टेंट्स

हाल के एपिसोड में टॉप 20 कंटेस्टेंट्स में शामिल थे -प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, हामिद बर्कजी, सिवेट तोमर, रजत दलाल, लवकेश कटारिया, लक्ष्य कौशिक, मनीषा रानी, इम्मोर्टल काका, विक्रांत सिंह, रिद्धि डोगरा, कृष्णा श्रॉफ, मिस्टर फैजू, शिव ठाकरे, उर्वशी ढोलकिया, आरुषि चावला, अर्चना गौतम और नेहल चुडासमा.

 

ग्रैंड फिनाले और प्राइज

'द 50'  का ग्रैंड फिनाले 20 मार्च को 9 बजे जियो हॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते है. विनर को 50 लाख रुपये का प्राइज पॉट मिलेगा और ट्रॉफी भी दी जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही