Search

बेरमो में हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Bermo : बेरमो थाना की पुलिस ने पिछले दिनों हुए हत्याकांड के आरोपी बेहराडीह घुटू धौड़ा निवासी रवि सिंह उर्फ मंझिया को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि बेरमो थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड तीन नंबर धौड़ा में 6 अक्टूबर 2022 को एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना के दिन दोनों के बीच शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ था. इसी क्रम में रवि सिंह ने उक्त व्यक्ति की हत्या कर दी थी. उसके बाद से वह फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-4-news-including-bsl-signed-mou-regarding-the-use-of-carbon/">बोकारो

: कार्बन के उपयोग को लेकर बीएसएल ने किया एमओयू समेत 4 खबरें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//