Ranchi : 15 हज़ार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी द्वारा गिरफ्तार की गयी खूंटी महिला थाना की प्रभारी मीरा सिंह को एसीबी के विशेष न्यायालय से बड़ा झटका लगा है. एसीबी के विशेष कोर्ट ने मीरा सिंह को जमानत देने से इनकार करते हुए उनके द्वारा दायर बेल पिटीशन खारिज कर दी है. बता दें कि मीरा सिंह की जमानत याचिका पर रांची एसीबी के विशेष न्यायाधीश प्रकाश झा की अदालत में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को पूरी तरह सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका रद्द कर दी..यह जानकारी एसीबी के विशेष लोक अभियोजक अशोक कुमार गुप्ता ने दी. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://english.lagatar.in/late-night-vehicle-checking-operation-in-giridih-masks-papers-and-helmets-examined/46356/">गिरिडीह
में देर रात तक चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, मास्क, कागजात और हेलमेट की हुई जांच
न्यूज डायरी | 07 April | किस जिले में कितने मरीज! सरकार की तैयारी, सख्ती व गाइडलाईन की 11 खबरें
में देर रात तक चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, मास्क, कागजात और हेलमेट की हुई जांच
महिला थाना प्रभारी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी
बता दें कि 25 फरवरी को खूंटी में महिला पुलिस अधिकारी घूस लेते पकड़ी गयी थी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने उसे 15 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था. आरोप के मुताबिक दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को बचाने के लिए महिला थाना प्रभारी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसकी पहली किश्त 15 हजार की मांग की थी. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://english.lagatar.in/corona-news-diary-07-april-in-which-district-how-many-patients-11-news-of-the-governments-preparedness-and-guidelines-regarding-the-epidemic/46301/">कोरोनान्यूज डायरी | 07 April | किस जिले में कितने मरीज! सरकार की तैयारी, सख्ती व गाइडलाईन की 11 खबरें
Leave a Comment