Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेन ड्राइव में है साहब के पापों का लेखा-जोखा : बाबूलाल

Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि भ्रष्टाचारियों ने झारखंड को अंधेर नगरी बना दिया है. ट्विट कर उन्होंने विधायक प्रदीप यादव का नाम लिए बिना कहा कि साहब और उनके करीबियों के ठिकानों पर हुई छापेमारी में महत्वपूर्ण दस्तावेज, नगद, पेन ड्राइव मिले हैं. कहा जा रहा है कि इसमें उनके पाप का लेखा-जोखा है. इन लोगों ने झारखंड को अंधेर नगरी बना दिया है. लोगों का धैर्य टूट रहा है. झारखंड को दोनों हाथों से लूटने वाले, अवैध खनन से अकूत दौलत बनाने वाले, महाभ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने वाले, बिचौलियों को अपने गलियारे में बिठाने वाले और सरकारी राजस्व को अरबों रुपये का चूना लगाने वाले आज झारखंड को चला रहे हैं, बहुत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है. सीएम हेमंत सोरेन की सनक ने झारखंड को बहुत पीछे धकेल दिया है.

लव जिहाद वैश्विक संक्रमण की तरह फैल रहा

मानवी लव जिहाद मामले पर बाबूलाल ने कहा कि यह वैश्विक संक्रमण पूरी दुनिया में अपनी तबाही मचाए हुए है. लोगों के घर- परिवार तबाह हो जा रहे हैं, मां-बाप की दुनिया उजड़ जा रही है. उन्होंने झारखंड पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलायी जाए. इसे भी पढ़ें – स्पाइन">https://lagatar.in/dr-anil-kumar-of-rims-neurosurgery-department-who-performed-2000-operation-of-spine-tumor-retires/">स्पाइन

ट्यूमर का 2000 ऑपरेशन करनेवाले रिम्स न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ अनिल कुमार हुए रिटायर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही