Search

 
 
 

मासूम को जिंदा जलाने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

 
Lohardaga: किस्को थाना क्षेत्र के कोचा बरनाग में पत्नी के अवैध संबंध के संदेह में अपनी चार साल की बेटी को जिंदा जलाने का आरोपी पप्पु तुरी गिरफ्तार हो गया है. किस्को थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसे पढ़ें-बड़कागांव">https://lagatar.in/close-to-the-high-tension-wire-tied-in-the-car-near-the-pay-turn/">बड़कागांव

हादसा : प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी, ‘पगार मोड़ के पास गाड़ी में बंधा चोंगा हाईटेंशन तार से सटा, मचा कोहराम’

क्या है मामला

आरोपी पप्पू तुरी को संदेह था कि उसकी पत्नी हीरा देवी का किसी के साथ अवैध संबंध है. शुक्रवार की देर शाम पप्पू तुरी शराब के नशे में धुत होकर अपने घर आया. इसके बाद वह अपनी पत्नी से झगड़ा और मारपीट करने लगा. पप्पू ने अपनी पत्नी को चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश की. जिसके बाद हीरा देवी किसी तरह जान बचाकर घर से भाग गई. इसे भी पढ़ें-किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-cgm-visited-the-township-residential-area-took-stock-of-the-cleanliness/">किरीबुरू

: सीजीएम ने टाउनशिप आवासीय क्षेत्र का किया भ्रमण, साफ-सफाई का लिया जायजा

बच्ची का रिम्स में चल रहा इलाज

इसी बीच पप्पू तुरी ने अपनी चार साल की बेटी सोमारी को घर के कमरे में बंद कर आग लगा दिया. जिसकी वजह से बच्ची 80 प्रतिशत तक झुलस गई. स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से तत्काल सोमारी को लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. फिलहाल बच्ची का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही