Ranchi : सोशल मीडिया से नाबालिग लकड़ी को प्यार के झांसे में फंसाकर गलत काम करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रेलवे पुलिस फोर्स की टीम ने रविवार को अमित दास नाम के युवक को रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से पकड़ा है. अमित दास नाबालिग लड़कियों को सोशल मीडिया के जरिये फंसाकर उसके साथ गलत काम कर छोड़ देता था. अमित मूल रूप से ओडिशा के नवरंगपुर जिले के उमरकोट थाना क्षेत्र स्थित अशोक मार्ग रोड के वार्ड नंबर 3 का रहने वाला है. आरपीएफ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दिगंजय शर्मा ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अमित दास पहले भी एक नाबालिग लड़की के साथ अय्याशी मामले में जेल जा चुका है. ओडिशा के जेल में कई महीने रहने के बाद वह बाहर निकला था.
सोशल मीडिया से नाबालिग लड़की को प्यार के झांसे में फंसाकर गलत काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Last Updated: Jun 02, 2024 12:00 AM (IST)