Search

 
 
 

पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी देने वाला भागलपुर से गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया. धमकी देने वाला समीर रंजन (35 वर्ष) भागलपुर के सुल्तानगंज के महेशी गांव का रहने वाला है.
 

Bihar :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने महज चार घंटे में गिरफ्तार कर लिया. धमकी देने वाला समीर रंजन (35 वर्ष) भागलपुर के सुल्तानगंज के महेशी गांव का रहने वाला है. उसने BCA की पढ़ाई की है और एक निजी कंपनी में भी काम कर चुका है. लेकिन कोरोना के बाद वह बेरोजगार हो गया. पूछताछ में उसने बताया कि बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के चलते उसने यह गलत कदम उठाया. उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. 

 

पीएमओ को मिला था धमकी भरा मैसेज

दरअसल 29 मई को दोपहर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को व्हाट्सएप के जरिए एक धमकी भरा मैसेज आया. धमकी मिलने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), खुफिया ब्यूरो (IB) और गृह मंत्रालय हरकत में आ गये. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच भागलपुर पुलिस को सौंपी गयी. 

 

तकनीक की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हृदयकांत के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कॉल डिटेल्स, सिम रजिस्ट्रेशन और लोकेशन डेटा की मदद से सुल्तानगंज के महेशी गांव के निवासी समीर रंजन (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि धमकी भेजने के लिए फर्जी दस्तावेजों पर सिम ली गयी थी और VPN के जरिए लोकेशन छिपाई गई थी. आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल से धमकी दी थी, ताकि ट्रेसिंग न हो सके. 

 

पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके पीछे कोई और व्यक्ति या साजिश तो नहीं है. SSP हृदयकांत ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. 

 

इसे भी पढ़ें :   

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही