Search

 
 
 

कटनी पर्व से शुरू होगा यीशु ख्रीस्त का आगमन काल, एक दिसंबर से चर्चो में परमेश्वर की विनती शुरू होगी

 
 Ranchi :  ईसाई समुदाय में क्रिसमस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार रहता है. इससे पहले कई ऐसे पर्व हैं, जो बालक यीशु के आगमन काल का स्वागत करते हैं.  इन पर्वों को हर्षोउल्लास से मनाया जाता है. इस बार बहुबाजार स्थित सीएनआई चर्च में कटनी पर्व मनाया जायेगा. इसके साथ ही क्रिश्चियन कम्युनिटी में ख्रीस्त राजा का आगमन काल भी आरंभ होगा.  एक दिसंबर से चर्चो में परमेश्वर की विनती शुरू हो जाएगी. खेती बारी, नौकरी पेशा की सफलता औऱ साल भर बिताये गये जीवन की याद करते हुए कटनी पर्व मनाया जाएगा. इस दिन चर्च परिसर का धान की बालियों से श्रृंगार किया जाएगा. लोगो के स्वेच्छा से भेंट किया गया धान, हरे भरे साग सब्जी समेत अन्य फल-फूल भी परमेश्वर को अर्पित किये जायेंगे.  इसे लेकर चर्च परिसर में पूरी तैयारी कर ली गयी है.

संत पौल्स कैथिड्रल चर्च में  हिंदी अग्रेजी में  कैरोल सर्विस

14 दिसंबर को  संत पौल्स कैथिड्रल चर्च में कैरोल सर्विस का आयोजन किया गया है.  इसके लिए युवा वर्ग काफी उत्सुक है. इसकी प्रैक्टिस भी शुरू हो चुकी है. इस दिन  राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दो भाषाओं हिदी औऱ अंग्रेजी में परमेश्वर की विनती की जाएगी परमेश्वर का संदेश सुनाया जाएगा. बाईबल पाठशाला कार्यक्रम होगा. आशिष वचन होगा .परमेश्वर को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा.

गीत संगीत के साथ मनाया जाएगा ख्रीस्त मिलन समारोह

15 दिसंबर को ख्रीस्त मिलन समारोह सह क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन होना है. इस दिन मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक यीशु से संबंधित गीत गाये जायेंगे. ईसाई  धर्मावलंबियों की पांच मंडलियां   एकजुट होंगी. चरणी पर यीशु का आगमन को दिखाया जाएगा. सांता क्लॉज बच्चों के बीच टॉफी बांटते दिखेंगे. 25 दिसंबर की रात को धरती में बालक यीशु का अवतरण का संदेश  दिया जाएगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही