Search

 
 
 

ED अधिकारियों पर दर्ज केस की जांच वाली याचिका पर एजेंसी ने दिया जवाब, अब हेमंत सोरेन देंगे प्रतिउत्तर

 
Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ईडी के अधिकारियों पर दर्ज करवाए गए केस की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. इस मामले में मुख्यमंत्री की ओर से पहले ही जवाब दाखिल किया जा चुका था. अब ईडी ने भी अपना जवाब दाखिल कर दिया है. अब मुख्यमंत्री की ओर से जवाब का प्रतिउत्तर दिया जायेगा. अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है.

सीएम हेमंत ने ईडी अधिकारियों समेत कई लोगों के खिलाफ दर्ज करवायी थी प्राथमिकी

दरअसल, 31 जनवरी को ईडी की गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले झारखंड के तत्कालीन सीएम की ओर से रांची के एससी, एसटी थाने में ईडी अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी थी, जिसकी जांच फिलहाल रांची पुलिस कर रही है. रांची पुलिस ने सीआरपीसी-41A के तहत ईडी के सहायक निदेशक कपिल राज, सहायक निदेशक देवव्रत झा, अनुपम कुमार, एक अन्य अधिकारी समेत कई ईडी अधिकारियों को नोटिस भेजा था. हालांकि, झारखंड हाईकोर्ट ने इस नोटिस पर रोक लगा दी थी. हाईकोर्ट से ईडी के सभी अधिकारियों को राहत मिली हुई है. ईडी के अधिकारी अदालत से यह मांग कर रहे हैं कि उनके खिलाफ दर्ज मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी द्वारा करवाई जाये.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही