Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सबूत के साथ JPSC भवन में सचिव से मिलने पहुंचे आंदोलनरत अभ्यर्थी

Advertisement
Advertisement
 Ranchi : जेपीएससी की सातवीं से दसवीं तक पीटी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे है. अभ्यर्थी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे है. जिसे लेकर आज छात्र एक बार फिर जेपीएससी भवन पहुंचे और सचिव से मुलाकात कर रहे है. इसे भी पढ़ें - खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-students-upset-due-to-non-issuance-of-second-list-for-enrollment-in-b-ed-colleges/">खरसावां

: बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए दूसरी सूची जारी नहीं होने से विद्यार्थी परेशान

उत्तर पुस्तिका लेकर पहुंचे छात्र

बता दें कि बुधवार को अभ्यर्थी जेपीएससी भवन पहुंचे थे और सचिव से मुलाकात की थी. तो सचिव ने छात्रों से कहा था कि गड़बड़ी का सबूत लेकर आये. इस लिए आज छात्रों ने सबूत के साथ जेपीएससी भवन पहुंचे है और सचिव से मुलाकात कर रहे है.  मुलाकात के दौरान छात्रों ने सचिव को उत्तर पुस्तिका दिखाया जिसमे 230 अंक लाने वाले छात्र सफल है और 272 अंक लाने वाले छात्र असफल हुए है.

इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/what-is-reason-behind-giving-posts-in-board-corporations-one-and-half-dozen-leaders-jharkhand-bjp/">झारखंड

भाजपा के डेढ़ दर्जन नेताओं को बोर्ड निगमों में पद देने के पीछे की क्या है वजह

सरकार आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है 

छात्रों ने कहा कि अगली बार पूरी तैयारी के साथ जेपीएससी भवन घेरेंगे . सरकार आंदोलन को कुचलने का के लिए प्रशासन का सहारा ले रही है. हमलोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. हमलोग हार नहीं मानेंगे. अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि यह लड़ाई महज सातवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की लड़ाई नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है यह आर-पार की लड़ाई है और यह छात्रों का आंदोलन है. इसे भी पढ़ें -एयर">https://lagatar.in/air-asia-india-will-be-merged-with-air-india-express-tata-sons-starts-merger-work/">एयर

इंडिया एक्सप्रेस और एयर एशिया इंडिया का होगा विलय, टाटा संस ने मर्जर की कवायद शुरू की

क्या हैं पूरा मामला

बता दें कि 7 वीं जेपीएससी के पीटी की रिजल्ट में धांधली हुई है. रिजल्ट में लोहरदगा और साहेबगंज के सेंटरों में कई अभ्यर्थी सफल हो गये है. सफल अभ्यर्थी सीरियल नंबर पर परीक्षा हॉल में बैठे थे. एक सेंटर में एक कमरे में 20 छात्रों में 18 सफल घोषित हुए हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि बाकी दो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए थे. इसे भी पढ़ें - चांडिल">https://lagatar.in/chandil-shot-fired-at-home-in-kapali-police-recovered-the-shell/">चांडिल

: कपाली में घर पर चलाई गोली, पुलिस ने खोखा बरामद किया

इन लगातार क्रमांक के अभ्यर्थियों के सफल होने पर उठ रहे सवाल  

52342865, 52342866, 52342867, 52342868, 52342869, 52342870, 52342871, 52342874, 52342876, 52342878, 52342879, 52342880, 52342881, 52342883, 52342884, 52342885, 52342886, 52236876, 52236878, 52236879, 52236880, 52236881, 52236882, 52236884, 52236887, 52236888, 52236889, 52236890, 52236891, 52236892, 52236893, 52236894, 52236895, 52236896, 52236897, 52236898, 52236899, 52236900, 52236901, 52236902 इसे भी पढ़ें -जहां">https://lagatar.in/where-the-cid-is-investigating-coal-smuggling-illegal-coal-business-is-happening-indiscriminately/">जहां

कोयला तस्करी की CID कर रही जांच, वहां भी धड़ल्ले से हो रहा अवैध कोयले का कारोबार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही