Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरेडारी में आंदोलनकारियों ने फहराया उल्टा तिरंगा

Keredari : केरेडारी प्रखंड के चट्टी बरियातू कोल माइंस के जोरदार गेट के पास कांग्रेस का झंडा लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे भू-रैयतों ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया. इतना ही नहीं राष्ट्रीय ध्वज समय समय-सीमा के अनुसार नहीं फहराकर अपराह्न 12.31 फहराया गया. वहीं केरेडारी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1978 से राष्ट्रीय झंडा फहराया जाता रहा है. लेकिन 74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया. पूछे जाने पर बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर अनिल ने बताया कि दो त्योहार गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा होने की वजह से झंडा नहीं फहराया जा सका. इसे भी पढ़ें: UN">https://lagatar.in/un-economist-estimates-indias-economic-growth-rate-will-be-6-7-percent-in-2024/">UN

से जुड़े अर्थशास्त्री का आकलन, 2024 में भारत की आर्थिक विकास दर 6.7 फीसदी रहेगी

कई जगहों पर आन-बान-शान से फहाराया तिरंगा

इधर केरेडारी प्रखंड के सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के साथ अन्य कई जगहों पर आन, बान और शान के साथ राष्टीय झंडा फहराया गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, थाने में थाना प्रभारी साधन चन्द्र गोराई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर बिक्रम कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा, बीआरसी भवन परिसर में बीइईओ चंद्रशेखर भारती, पीडीपीएस गोदमा परिसर में एमओ रवि राज, सिंगल विंडो कार्यालय में बीएओ अनुज कुमार, महारत्न एनटीपीसी की अधीन कार्य कर रही रित्विक ऑफिस में प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर रिजवान शरीफ, मध्य विद्यालय पेटो में रामेश्वर राम, उच्च विद्यालय गर्रीकला में प्रिंसिपल राम जीवन कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पगार में प्रधानाध्यापक बालेश्वर राणा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सयाल में प्रधानाध्यपक महेश राम, जोरदाग में भुनेश्वर राम, बैंक ऑफ इंडिया केरेडारी परिसर में दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद अनिता सिंह, आजसू पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, संबंधित पंचायत सचिवालय में मुखिया आदि ने झंडोत्तोलन किया. इसे भी पढ़ें: नहीं">https://lagatar.in/health-departments-problems-are-not-reducing-chos-across-the-state-surrounded-the-campaign-directors-office/">नहीं

कम हो रही है स्वास्थ विभाग की मुश्किलें… राज्यभर के सीएचओ ने घेरा अभियान निदेशक कार्यालय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही