व्यवसायियों और युवाओं ने थामा आजसू पार्टी का दामन
Ranchi : चुनाव और वोट की राजनीति करना ही जेएमएम-कांग्रेस का उद्देश्य रह गया है. जेएमएम- कांग्रेस की सरकार के साढ़े चार साल होने को हैं. इस दौरान राज्य ने बहुत कुछ खोया और सहा. अब वादाखिलाफी सरकार की विदाई का वक्त आया है. उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही. इस दौरान मैट्रिक्स क्रॉप केयर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, निदेशक सत्येंद्र कुमार नारायण समेत कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.खनिज संपदाओं का दोहन बदस्तूर जारी
सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकारी संरक्षण में खनिज संपदाओं का दोहन बदस्तूर जारी है. और इसने इतिहास बना दिया है. सरकार के पास युवाओं के नियोजन, सूखे खेतों में सिंचाई का प्रबंध करने के लिए कोई प्लान नहीं है. जिसका परिणाम है जनता, किसान, युवा सभी असहाय महसूस कर रहे हैं. राज्य में चौतरफा निराशा है. मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नवीन कुमार और उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जीवन में एक सफल मुकाम हासिल करने के बाद वापस जमीन से जुड़कर काम करने की इच्छाशक्ति बहुत कम लोगों में होती है. नवीन के हमारे साथ जुड़ने से पार्टी में एक नवीन सोच का पदार्पण हुआ है. पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले नवीन कुमार ने कहा कि जब सामाजिक जीवन में आने का निश्चय किया, तो सबसे पहले आजसू का नाम जेहन में आया सुदेश महतो की सोच और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहा हूं. पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा.चंद्र प्रकाश चौधरी कल दाखिल करेंगे नामांकन
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के आजसू प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी 6 मई दिन सोमवार को सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन के उपरांत बोकारो के जैना मोड़ स्थित बांधडीह स्कूल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया है. इस जनसभा को भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सह बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो समेत गठबंधन के कई नेतागण संबोधित करेंगे. इसे भी पढ़ें : BJP">https://lagatar.in/cm-champai-lashed-out-at-bjp-asked-when-did-jharkhand-government-get-the-responsibility-guarding-international-border/">BJPपर बरसे CM चंपाई, पूछा – अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर चौकीदारी का जिम्मा झारखंड सरकार को कब मिला? [wpse_comments_template]
Leave a Comment