Search

 
 
 

जनता की समस्याओं का समाधान करना ही कांग्रेस का उद्देश्य : अंबा प्रसाद

 
Ramgarh : विधायक अंबा प्रसाद ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रत्येक सोमवार को पीटीपीएस में जनता दरबार लगा रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार को पतरातू स्थित रोड संख्या 5 पर लगे जनता दरबार में विधायक अंबा प्रसाद ने दर्जनों ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. साथ ही कई समस्याओं का समाधान ऑन द सपोर्ट कराया. बाकी बचे समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया. मौके पर अंबा प्रसाद ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान ही कांग्रेस का एकमात्र उद्देश्य है. हर हाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान होगा. मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याओं से विधायक अंबा प्रसाद को अवगत कराया. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी ग्रामीणों की समस्याओं को सूचीबद्ध कर समाधान कराने की दिशा में पहल करने की बात कही. इसे भी पढ़ें :  ये">https://lagatar.in/this-is-just-a-glimpse-of-the-characters-many-names-are-yet-to-come-babulal/">ये

किरदारों की बस झांकी है, कई नाम आने बाकी हैं : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही