Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई पर लगाया गया आरोप निराधार : धीरज दुबे

Palamu :  सदन में विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी द्वारा मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई पर टेंडर के कागज फाड़ने के आरोप को जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने बेबुनियाद और निराधार बताया है. जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने शुक्वार को मेदिनीनगर के परिसदन भवन में प्रेसवार्ता कर आरोप को निराधार बताया. धीरज दुबे ने आरोप लगाया कि विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चन्द्रवंशी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा माफिया के रूप में कार्य किया. पहाड़ों को काटकर मेडिकल कॉलेज, इंजीनियर कॉलेज का निर्माण करवाया है. सिर्फ शिक्षा माफिया के रूप में कार्य किया है. अपने कार्यकाल में क्षेत्र का विकास नहीं किया लेकिन अपना खुद का विकास पूरी तरह से किया. इसे भी पढ़ें:किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-noamundis-85-crore-water-supply-scheme-succumbed-to-corruption/">किरीबुरू

: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नोवामुंडी की 85 करोड़ की जलापूर्ति योजना

जेएमएम प्रवक्ता ने रामचंद्र चंद्रवंशी पर बोला हमला

धीरज दुबे ने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि इस पर जांच कर कार्रवाई की जाए. अगर उनके कार्यकाल की जांच की जाए तो बहुत बड़ा घोटाला सामने आ सकता है. इधर गड़वा में चर्चा का विषय बना हुआ है कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई द्वारा टेंडर का कागज फाड़ दिया गया. जिसे लेकर गढ़वा के पूर्व डीसी रमेश घोलप ने मंत्री के भाई समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए इंजीनियर को आदेश दिया था. थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी हुए लेकिन मंत्री मिथिलेश ठाकुर एफआईआर दर्ज नहीं होने देना चाह रहे थे.

मंत्री पर डीसी का ट्रांसफर कराने की चर्चा

कहा जा रहा है कि मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने नाराज होकर गढ़वा के डीसी रमेश घोलप को 2 दिन के अंदर में ट्रांसफर करा दिया. मंत्री पर लगे आरोप को निराधार बताते हुए जेएमएम के नेताओं ने कहा कि मंत्री जिस तरह से विकास कर रहे हैं, विपक्ष को देखा नहीं जा रहा है. इसे लेकर झूठी हवा फैला रहे हैं. प्रेस वार्ता में जेएमएम के गढ़वा जिला अध्यक्ष ताहिर अंसारी, पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा, सचिव सानू सिद्दकी, दीपक तिवारी, सुनील तिवारी, सन्नी शुक्ला समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:बहुत">https://lagatar.in/very-balanced-budget-many-generations-to-come-will-benefit-from-it-chief-minister/">बहुत

संतुलित बजट, इसका फायदा आने वाली कई पीढ़ी को मिलेगा : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही