Search

 
 
 

टैक्स कलेक्टर पर रुपए मांगने का आरोप गलत : सिटी मैनेजर

 
Koderma: टैक्स कलेक्टर द्वारा अवैध रूप से राशि की मांग किए जाने का मामले की जांच कर सिटी मैनेजर राजकुमार वर्मा ने नगर प्रशासक को रिपोर्ट सौंप दी. इसमें होल्डिंग टैक्स के अतिरिक्त 24 हजार रुपए की अवैध रूप से राशि की मांग करने का मामला जांच के बाद गलत व निराधार पाया गया. बता दें कि कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत स्थित जन सुविधा केंद्र में पदस्थापित टैक्स कलेक्टर के द्वारा होल्डिंग टैक्स के अतिरिक्त 24 हजार रुपए की अवैध रूप से राशि की मांग करने का मामला सामने आया था. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/modi-narrated-the-old-anecdote-when-mulayam-singh-gave-his-blessings-in-the-lok-sabha-and-said-may-you-be-victorious/">मोदी

ने सुनाया पुराना किस्‍सा- जब लोकसभा में मुलायम सिंह ने आशीर्वाद देते हुए कहा- विजयी भव:
इस पर सिटी मैनेजर राजकुमार वर्मा को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. इस मामले में बताया गया कि मो. शमशाद आलम के द्वारा होल्डिंग टैक्स के अतिरिक्त राशि की मांग किये जाने की शिकायत गलत है. सिटी मैनेजर द्वारा बताया गया कि शिकायतकर्ता के द्वारा पूर्व में कभी भी नगर पंचायत कार्यालय में किसी प्रकार का मौखिक या लिखित आवेदन नहीं दिया गया. बताया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा कभी कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया. जिससे यह स्पष्ट होता है कि टैक्स कलेक्टर पर रुपए मांगने का लगाया गया आरोप गलत और निराधार है. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-inaugurate-mahakal-lok-on-tuesday-the-temple-corridor-is-grand/">पीएम

मोदी मंगलवार को ‘महाकाल लोक’ का करेंगे उद्घाटन, भव्य है मंदिर कॉरिडोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही