Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंचायत सचिव, मुखिया और आपूर्तिकर्ता से वसूली जाएगी मनरेगा योजना में गबन की गई राशि

Chaibasa: मनरेगा योजना में बिना काम किए योजना मद की राशि निकासी कर ली गई है. मामला योजना की जांच करने गये प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष आने के बाद जांच कर दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. पश्चिम सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड में बकरी शेड निर्माण में फार्जीवड़ा किया गया था. जिसमें प्रखंड के पुरुनिया पचायत के अंकोलकुटीचाचा और पासेया गांव में बकरी शेड निर्माण योजना की राशि बिना काम किये निकाल ली गई. पंचायत के जाम्बी कुदादा, लक्ष्मी कुदादा, नाईकी कुदादा, सुकमनी कुदादा, चाचा गांव तुलसी. पासेया गांव के बेसंगी कुई, सुखमती बोदरा, मादेय कुई, पराई कुई, पराई बोदरा,गोरवारी कुई, जिंगी कुई बोदरा से स्वीकृत मनरेगा बकरी शेड निर्माण योजना की राशि पंचायत सचिव देवरंजन कुमार पूर्व मुखिया रमेश कुदादा ने आपूर्तिकर्ता की सांठगठ से निकाल ली. योजना मद की कुल राशि 6 लाख, 94 हजार 100 रुपये निकाली गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो नें मनरेगा मार्गदर्शिका के कंडिका संख्या 5.5 के मद्देनजर बिना काम किए गए भुगतान के मामले में पान्ड्रासाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. साथ ही पंचायत सचिव देव रंजन कुमार, पूर्व मुखिया रमेश कुदादा और आपूर्तिकर्ता से राशि वसूली का निर्देश दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही