Search

 
 
 

झारखंड के रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत

 
  • केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7 हजार करोड़ दिये
Ranchi :  झारखंड के रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलेगी. अमृत भारत योजना के तहत राज्य के रेलवे स्टेशनों का विकास किया जायेगा. इसके लिए केंद्रीय रेलवे मंत्रालय ने  झारखंड को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 7,302 करोड़ की राशि दी है. इस साल रेलवे से बुनियादी ढांचा के विकास में फोकस तो किया ही जायेगा. साथ ही लोकोमोटिव, कोच निर्माण और नई तकनीक पर भी ध्यान दिया जायेगा. इस राशि से यात्रियों की सुविधा के लिए दस हजार जनरल कोच भी बनाये जायेंगे.

इन योजनाओं के लिए राशि आवंटित

  • - बंडामुंडा (उड़ीसा) - रांची दोहरीकरण लाइन के निर्माण
  • - रांची और हटिया स्टेशन का पुनर्विकास
  • - झालिदा, सुईसा और तुलिन स्टेशन का विकास

इन रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर

रेलवे मंत्रालय द्वारा आवंटित राशि से गंगाघाट, गढ़वा रोड, गढ़वा टाउन, घाटशिला, गिरिडीह, गोड्डा, गोविंदपुर रोड, हैदर नगर, हटिया, हज़ारीबाग रोड, जामताड़ा, जपला, जसीडीह जंक्शन, कतरासगढ़, कोडरमा जंक्शन, कुमारडुबी, लातेहार, लोहरदगा, मधुपुर जंक्शन, मनोहरपुर, मुहम्मद गंज, मुरी जंक्शन, एनएससीबी. जंक्शन गोमो, नगर उंटारी, नामकोम, ओरगा, पाकुड़, पारसनाथ, पिस्का, राजखरसवां, राजमहल, रामगढ़ कैंट, रांची जंक्शन, साहिबगंज, शंकरपुर, सिल्ली, सिनी, टाटानगर, टाटीसिल्वे, विद्यासागर बालसिरिंग, बानो, बड़ाजामदा जंक्शन, बरकाकाना, बासुकीनाथ, भागा, बोकारो स्टील सिटी चाईबासा, चक्रधरपुर, चांडिल, चंद्रपुरा, डाल्टनगंज, डांगोआपोसी, देवघर, धनबाद, दुमका और गम्हरिया रेलवे स्टेशनों का विकास किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही