Search

 
 
 

निजी विद्यालयों की मनमानी पर अब तक नहीं लगी लगाम : बाबूलाल

 
Ranchi :  नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो चुका है, लेकिन निजी विद्यालयों की मनमानी पर अब तक लगाम नहीं लगी है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि री-एडमिशन फीस के नाम पर अभिभावकों से भारी-भरकम राशि वसूली जा रही है. शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. कई निजी स्कूल अब भी खुलेआम अभिभावकों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं. आखिर कब तक शिक्षा के नाम पर यह व्यापार चलता रहेगा? क्या सरकार केवल निर्देश देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेगी, या कोई ठोस कार्रवाई भी होगी?
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही