Search

 
 
 

हाईकोर्ट के वकीलों की गाड़ी पार्किंग के लिए एसोसिएशन ने लिखा पत्र, जानिए क्या आग्रह दिया

 
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने वकीलों की गाड़ी पार्किंग के लिए रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखा है. हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव नवीन कुमार ने पत्र लिखकर कहा है कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए डायवर्सन बनने से यातायात और पार्किंग की परेशानी बढ़ गयी है. उन्होंने हाईकोर्ट से होटल अशोका के प्रबंधन से बात कर होटल परिसर में वकीलों के वाहन की पार्किंग करने की मांग की है. यह व्यवस्था नए हाईकोर्ट परिसर में जाने तक लागू करने की मांग की गयी है. साथ ही हाईकोर्ट से ट्रैफिक एसपी को हर दिन चार कांस्टेबल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है, ताकि पार्किंग और वाहनों का आवागमन सुगमता से हो सके. वाहनों के डैमेज होने और क्षति पहुंचने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन को उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश देने का भी आग्रह एसोसिएशन ने किया है. इसे भी पढ़ें - एक">https://lagatar.in/one-crore-prize-patiram-manjhi-8-naxalites-including-3-women-of-misir-besra-squad-surrendered/">एक

करोड़ का इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते की 3 महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही