Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नुनुडीह के NU क्वार्टर का छज्जा गिरा, बाल बाल बचे लोग, बड़ा हादसा टला

Advertisement
Advertisement

Dhanbad :  धनबाद झरिया के सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनुडीह कॉलोनी स्थित NU क्वार्टर में शनिवार को दूसरे तले के तीसरे क्वार्टर का छज्जा अचानक गिर गया. छज्जा गिरने से पूरे इलाके में भगदड़ मच गयी. इस हादसे से क्वाटर के नीचे रहने वाले लोगों की जान बाल बाल बच गयी. NU क्वार्टर में बड़ा हादसा होने से टल गया.

इसे भी पढ़े : कोरोना">https://lagatar.in/income-decreased-in-corona-unemployment-increased-prices-of-livelihood-rose/51136/">कोरोना

में आमदनी घटी-बेरोजगारी बढ़ी, रोजी-रोटी के दाम बढ़े

बीसीसीएल कर्मीयों ने कई बार की थी शिकायत

बीसीसीएल कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने बीसीसीएल की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. बीसीसीएल कर्मीयों ने कई बार अधिकारियों को शियाकत की थी. कर्मीयों ने जर्जर क्वार्टर के संबंध में बीसीसीएल के अधिकारियों को लिखित आवेदन भी दिया था. लेकिन अधिकरियों द्वारा अबतक क्वार्टर की रिपेयरिंग नहीं की गयी. बीसीसीएल कर्मी और उनके परिवार अपनी जान को जोखिम में डाल कर क्वार्टर में मजबूरन रह रहे हैं.

छज्जा गिरने से लोगों में भय का माहौल

कर्मी का कहना है कि बीसीसीएल के अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण NU क्वाटर में कभी भी बड़ी हादसा हो सकता है. इसकी जवाबदेही बीसीसीएल के अधिकारियों की होगी. वहीं आज के इस हादसे से NU क्वाटर में रह रहे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही