Search

 
 
 

लातेहार: विस चुनाव संपन्न, मतदान पेटी लाया गया वज्रगृह

 
Latehar: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मनिका विधानसभा क्षेत्र के महुआडांड़ में शांतिपूर्ण व निष्‍पक्ष तरीके से मतदान संपन्‍न कराया गया. मतदान के बाद मनिका विधानसभा के महुआडांड प्रखंड के नक्सल प्रभावित बूथों पर चुनाव डयूटी में तैनात मतदानकर्मी एवं मतदान पेटी को गुरुवार को सुरक्षित हेलीकाप्‍टर से लातेहार के पोलिटेक्निक संस्‍थान स्थित वज्रगृह भेजा गया. प्रखंड में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्रशासन और पुलिस की बड़ी उपलब्धि है. प्रखंड के मिडिल स्कूल रेगांई, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल नेतरहाट, मिडिल स्कूल चटकपुर, मिडिल स्कूल ओरसा, पुलिस पिकेट बांसकरचा, हुरमुंडा टोली ग्राउंड और कुरुंद ग्राउंडमें अस्थाई हेलीपैड बनाये गए थे. शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर हेलीकाप्‍टर के माध्यम से वापस जाने पर मतदानकर्मी भी प्रसन्न और खुश नजर आये. इसे भी पढ़ें - SDM">https://lagatar.in/rajasthan-the-case-of-slapping-sdm-heats-up-supporters-take-to-the-streets-demanding-arrest-of-naresh-meena/">SDM

को थप्पड़ मारने का मामला गरमाया, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम व आगजनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही