Search

 
 
 

पौधों की हरियाली से पृथ्वी की सुंदरता है : डॉ प्रभाकर कुमार

 
Bokaro: चास के राम रुद्रा प्लस टू उच्च विद्यालय में पौधरोपण हुआ. बाल अधिकार कार्यकर्ता सह मनोवैज्ञानिक डॉ प्रभाकर कुमार की देखरेख में औषधीय गुणों से युक्त शहतूत के पौधे लगाये गये. इस अवसर पर डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि पेड़ पौधों की हरियाली से पृथ्वी की सुंदरता है. पेड़ पौधे से मानव जाति का अस्तित्व है. उन्होंने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है. इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए. प्रभारी प्रधानाध्यापिका नाहिद अख्तर ने कहा कि पौधरोपण करने के साथ-साथ इनकी रक्षा भी करनी है. इसे भी पढ़ें-  डॉक्यूमेंट्री">https://lagatar.in/tmc-mp-mahua-moitras-entry-in-poster-controversy-of-documentary-film-kali-says-i-have-no-problem-with-it/">डॉक्यूमेंट्री

फिल्म काली के पोस्टर विवाद में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की इंट्री, कहा, मुझे इसे लेकर कोई परेशानी नहीं
प्रधानाध्यापिका ने कहा कि प्रकृति के अविवेकपूर्ण दोहन के चलते मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. इसका खामियाजा हम सभी अप्रत्यक्ष रूप से भुगत रहे हैं. डॉ हरे कृष्ण वागबट ने कहा कि वन महोत्सव सप्ताह हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करने को प्रोत्साहित करती है. वृक्ष प्रकृति में संतुलन बनाने में काफी सहायक होता है. वृक्षों की सेवा बच्चों की भांति करने की जरूरत है. इस अवसर पर अभिषेक आनंद, ऋषभ कुमार और जीतू कुमार समेत विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- NPPA">https://lagatar.in/nppa-fixed-prices-of-84-medicines-including-paracetamol-pharma-companies-will-no-longer-be-able-to-sell-medicines-at-higher-prices/">NPPA

ने पैरासिटामोल सहित 84 दवाओं की कीमतें की तय, फार्मा कंपनियां अब ज्यादा दाम पर नहीं बेच सकेंगी दवाएं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही