Ranchi : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति रांची ने मंगलवार को रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. जेबीकेएसएस के केंद्रीय सदस्य देवेन्द्र नाथ महतो व खतियानी सुमित ने बताया कि रांची जिला में कुल 2140 जन वितरण प्रणाली की दुकान के माध्यम से लगभग 5 लाख परिवार के लगभग 19 लाख 80 हजार लोगों को राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के तहत सस्ते दामों में अधिकतम सब्सिडी पर खाद्यान वितरण करना है. लेकिन सतर्कता टीम के उदासीन रवैया के कारण एक भी दुकानदार लाभुकों को अनाज के साथ रसीद नहीं देता है. लाभुकों को दो महीना के जगह डेढ़ महीना का राशन दिया जा रहा है. प्रति यूनिट एक- दो किलो अनाज की कटौती की जा रही है. देवेन्द्र नाथ महतो ने जिला आपूर्ति विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर सकारात्मक करवाई करते हुए लाभुक को बिना कटौती किए पूर्ण अनाज दिया जाये. साथ ही रसीद भी दिया जाये. अन्यथा घेराबंदी की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/gst-department-raids-the-place-of-businessman-puneet-agarwal/">रांची
: कारोबारी पुनीत अग्रवाल के ठिकाने पर जीएसटी विभाग की छापेमारी [wpse_comments_template]
: कारोबारी पुनीत अग्रवाल के ठिकाने पर जीएसटी विभाग की छापेमारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment