Search

 
 
 

लातेहार: इस पृथ्वी का सबसे बड़ा महामंत्र गायत्री मंत्र है - राजेंद्र

 
Latehar: अखिल भारतीय गायत्री परिवार का बैठक चंदनडीह के प्रज्ञा कुंज में पलामू प्रमंडल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पलामू प्रमंडल के शिव शंकर पांडेय, संदीप राय व अशोक कुमार मुख्य रूप से शामिल थे. बैठक में सर्व सहमति से कार्यकारिणी प्रबंधन का गठन किया गया. सर्वसम्मति से प्रबंधक के रूप में दिलेश्वर यादव, सहायक प्रबंधक देवेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष रितेश कुमार नीकू, उप कोषाध्यक्ष पंकज पांडेय को चुना गया. जबकि कार्यकारिणी सदस्यों में अनीता देवी, उर्मिला देवी, पुष्पा देवी, कलावती देवी, मालती देवी, सिंधु देवी, संदीप प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, रमेश उरांव, गीता देवी, शीला देवी, प्रकाश गुप्ता प संजीव पंडित को शामिल किया गया. राजेंद्र जायसवाल ने कहा कि अखिल विश्व गायत्री परिवार का प्रबंधक बन कर मानव में ज्ञान चेतना पैदा करना है. यह एक ऐसा संगठन है जो हर व्यक्ति में अध्यात्म और ईश्वर से साक्षात्कार करने की पद्धति सिखाती है. इस पृथ्वी का सबसे बड़ा महामंत्र गायत्री मंत्र है. उन्होंने इसकी शक्तियों को विस्तार से बताया. उन्होंने प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करने की सलाह दी. इस बैठक में अंबिका सिंह, सुशील प्रसाद यादव, शिव शंकर पांडेय, अशोक मेहता, दिनेश चंद्रवंशी, लव कुमार तिवारी, कन्हाई पासवान, रामेश उरांव, वीरेंद्र प्रसाद, बबन पासवान, सुरेंद्र यादव, पंकज पांडेय, नवीन कुमार, संदीप प्रसाद, मालती देवी व रितेश कुमार समेंत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें - म्यांमार">https://lagatar.in/rohingya-muslims-fleeing-myanmar-attacked-with-drones-and-cannons-news-of-200-deaths/">म्यांमार

से भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत की खबर…
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही