Search

 
 
 

मसीह का जन्म सभी के लिए अलौकिक संदेशः बिशप बास्के

 
Ranchi: आशीष और ईश्वशरीय दया को स्मरण कर साल के अंतिम महीने में ईश्वीर को धन्यवाद देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को संत पॉल्स कॉलेज परिवार की ओर से थैंक्स गिविंग सह कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज सचिव रेव्ह पीटर बारला की प्रारंभिक प्रार्थना से हुई. कॉलेज परिवार और सीएनआइ छोटानागुपर डायसिस के सदस्यों ने ईश्वर की अगुवाई, मार्गदर्शन, प्रेम और दया के लिए धन्यवादी प्रार्थना की. मुख्य अतिथि संत पॉल्स चर्च के बिशप बीबी बास्के शामिल हुए. उन्होने कहा कि यीशु मसीह का जन्म सभी लोगों के लिए अलौकिक संदेश है. यीशु के जन्म के पूर्व आगमन काल, नामकरण, सेवकाई और मृत्युकाल तक के कालचक्र के आधार पर पर्व त्यौहार और नव वर्ष ठहराया गया है, जो दुनिया में मान्यता प्राप्त है. इसमें उन्होंने कॉलेज के माध्याम से हुई सेवा के लिए धन्ययवाद देते हुए पूरी सभा को ईश्वर के हाथों में सौंपा. धन्य‍वादी आराधना रेव्ह सिकंदर नाग ने प्रार्थना से की. रेव्हा जोलजस कुजूर ने छात्र–छात्राओं की शिक्षा और उनके सुनहरे भविष्य के लिए प्रार्थना की. रेव्हज अनिल डाहंगा ने कॉलेज के शिक्षकों औऱ कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए प्रार्थना की. रेव्ह शामुएल भुईंया ने कॉलेज के शासी निकाय के लिए प्रार्थना की. रेव्हए एस डेविड ने कलीसिया की उन्नेति और ईश्वरीय संरक्षण के लिए प्रार्थना की. धन्यकवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ अनुज कुमार तिग्गा ने किया. क्रिसमस कैरोल गीतो से क्रिसमस का संदेश बांटा गया, जिसमें ईश्वर की स्तुति और महिमा पूरे कॉलेज परिवार ने की. मौके पर डॉ जय सिंह नाग, सारिका शॉ, सहित अनुपमा तिग्गा , शांति बारला, आटर्स सांइस और कॉमर्स के अध्यक्ष प्रो.सीमा तलान, प्रो. अवधेश कुमार, प्रो. अंजय मेहता, परीक्षा विभागाध्यक्ष डॉ बिमल कुमार साहू समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें - दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-policy-lg-gives-permission-to-ed-to-prosecute-arvind-kejriwal/">दिल्ली

शराब नीति : LG ने ईडी को अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की अनुमति दी…
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही