Search

 
 
 

झारखंड में बढ़ रही हाड़ कंपाने वाली कनकनी, न्यूनतम तापमान पहुंचा 3°C

झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंढ का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. धीरे-धीरे यह सभी जिलों को अपनी चपेट में ले रहा है. शनिवार को मौसम विभाग द्वारा जारी रिर्पोट के अनुसार, गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
 
  • अगले चार दिनों में तापमान में बदलाव की संभावना नहीं

Ranchi : झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंढ का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. धीरे-धीरे यह सभी जिलों को अपनी चपेट में ले रहा है. शनिवार को मौसम विभाग द्वारा जारी रिर्पोट के अनुसार, गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 


इसके अलावा जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा. गोड्डा में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 
कांके का न्यूनतम पारा पहुंचा 4.7 डिग्री सेल्सियस


राजधानी रांची में कांके का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, सात से 12 दिसंबर तक सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ रहेगा. सात दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10, आठ को अधिकतम 24 और न्यूनतम 10, नौ को अधिकतम 25 और न्यूनतम 11 और 10 दिसंबर को अधिकतम 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

 

जानें कहां कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जगह   अधिकतम °C न्यूनतम °C
रांची  23.6  10.1
जमशेदपुर 26.9    9.4
डालटनगंज  26.7 6.1
बोकारो 23.4   8.5
चाईबासा 27.9 10.2
खूंटी  25.3    5.4
लोहरदगा 22.3 8.5
लातेहार 20.3   9.0
गोड्डा 29.1 10.4
गुमला 23.1 3.0
कांके(रांची) 22.5   4.7


              
                    
                                    
               
                  
                  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
                    
                      
                      
                 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही