Lagatar Desk ("West Bengal" the new name will be "Pashchim Banga"): पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार राज्य का नाम बदलेगी. "पश्चिम बंगाल" का नया नाम होगा "पश्चिम बंगा". 23 नवंबर को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इसकी घोषणा की है.
राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव नौ दिसंबर से शुरु होने वाली विधानसभा की शीतकालीन सत्र में लाया जायेगा. प्रस्ताव के मुताबिक हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी नाम बदला जायेगा. "West Bengal" की जगह "Paschim Banga" लिखा जायेगा.
पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार का तर्क है कि राज्य का गठन 20 जून 1947 को हुआ था. वह विभाजन का समय था. पश्चिम शब्द को रखकर वह उस विभाजन के इतिहास को याद रखना चाहता है.
इससे पहले ममता बनर्जी की सरकार ने भी राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव तैयार किया था. ममता बनर्जी सरकार राज्य का नाम पश्चिम बंग्ला (Paschim Bangla) रखना चाहती थी. वर्तमान सरकार का तर्क है कि यह नाम बंग्लादेश जैसा लगता है.