Search

 
 
 

रांची के धुर्वा डैम से युवती का शव बरामद, पढ़ाई को लेकर परिजनों से हुआ विवाद, तो आत्महत्या कर ली!

 
 Ranchi :  रांची के धुर्वा डैम से एक युवती का शव बरामद हुआ है. धुर्वा डैम के जिस हिस्से से युवती का शव बरामद हुआ है, वो नगड़ी थाना क्षेत्र में आता है. आज मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने डैम में तिरता हुए एक शव को देखा. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर नगड़ी थाना की पुलिस ने पहुंचकर स्थानीय गोताखोर की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला.

युवती के परिवारवाले जमशेदपुर में रहते हैं

जांच पड़ताल के क्रम में  पुलिस को जानकारी मिली है कि युवती जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. उसकी पहचान एनी अनुष्का कच्छप के रूप में हुई है. बताया जाता है कि युवती के परिवारवाले जमशेदपुर में रहते हैं. वह रांची के जगन्नाथपुर इलाके में रह कर पढ़ाई कर रही थी.  जानकारी के अनुसार पढ़ाई को लेकर युवती और उसके माता-पिता के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने धुर्वा डैम में कूद कर आत्महत्या कर ली. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही