Search

 
 
 

गढ़वा: तिलक समारोह में आये नाबालिग का कुएं से शव बरामद, प्रेम प्रसंग में हत्या की आंशका

 

Garhwa : तिलक समारोह में आये नाबालिग का कुएं से शव बरामद हुआ है. युवक का शव  डंडई थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौक के पास रविदास टोला के एक कुएं से बरामद हुआ है. नाबालिग युवक की पहचान चिरौजिया गांव के 17 वर्षीय नाबालिग अशोक कुमार रवि के रूप में हुई है. इस मामले में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही है. यह घटना रविवार की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कुएं से निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

तिलक समारोह में शामिल होने आया था नाबालिग युवक

जानकारी के अनुसार अशोक कुमार रवि अपने मौसा शंभू राम के घर तिलक समारोह में शामिल होने आया था. अशोक रात में करुइ गांव की एक लड़की के साथ घर के पीछे खेत में देखा गया था. उस दौरान लड़की के भाई और उसके बीच कहासुनी भी हुई थी. उसके बाद से वह गायब था.

कुएं से बरामद किया गया शव

नाबालिक का शव रविदास टोला के एक कुएं से बरामद किया गया. युवक के परिजनों का कहना है कि तिलक की रात प्रेम प्रसंग को लेकर उसके बेटे और करुइ निवासी युगल राम के बीच झगड़ा हुआ था. उन्हें आशंका है कि प्रेम प्रसंग को लेकर उनके बेटे की हत्या की गई है. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही