Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : चरवाहा विद्यालय की जमीन पर बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज

Giridih : गिरिडीह (Giridih) गांडेय प्रखंड के धरमपुर स्थित बीज गुणन क्षेत्र (चरवाहा विद्यालय) की जमीन पर इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण को हरी झंडी मिल गई है. विभागीय टीम के निरीक्षण के बाद 25 एकड़ जमीन हस्तांतरित कर दी गई. बिहार-झारखंड के बंटवारा से पहले तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव ने चरवाहा विद्यालय की स्थापना की थी. स्थापना के कुछ वर्षों बाद यह विद्यालय खंडहर में तब्दील हो गया. अब सिर्फ चहारदीवारी और मुख्य गेट ही बचा है. चरवाहा विद्यालय की जमीन पर इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मुहिम जेएमएम नेता सह गांडेय प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित ने छेड़ी थी. जेएमएम विधायक डॉ. सरफराज अहमद भी इसे लेकर सक्रिय थे. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग रांची से 17 नवंबर 2021 को जारी पत्रांक 1105 में गांडेय प्रखंड के धरमपुर में कृषि क्षेत्र की 25 एकड़ भूमि पर राजकीय इंजीनयरिंग कॉलेज की स्थापना के लिए गिरिडीह डीसी की अनुशंसा पर अधियाचना की गई थी. मामले को लेकर कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव गोपाल तिवारी ने कृषि निदेशक झारखंड से भूमि की उपयोगिता के संदर्भ में राय मांगी थी. कृषि निदेशक झारखंड ने 2 मार्च 2022 को जारी पत्रांक संख्या 1070 में कृषि गुणन क्षेत्र धरमपुर में 25 एकड़ जमीन पर राजकीय इंजीनयरिंग कॉलेज स्थापना की सहमति दे दी है. इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की मुहिम जेएमएम नेता ध्रुवदेव पंडित ने छेड़ी थी इस संबंध में विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि इंजीनयरिंग कॉलेज स्थापना मामले को सीएम हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया. तकनीकी क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को इसका लाभ मिलेगा. राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और कृषि विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी से वार्ता हो चुकी है. 22 जून 2022 को उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव केके खंडेलवाल के निर्देश पर टीम ने जगह का निरीक्षण किया. टीम में बीआईटी सिंदरी के सह प्राध्यापक प्रोफेसर प्रीति कुजूर, राजकीय पॉलीटेक्निक धनबाद के प्रभारी प्राचार्य बीके पांडेय, गांडेय के सीओ सफी आलम, अंचल अमीन विजय कुमार, बीस सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष ध्रुवदेव पंडित और उपाध्यक्ष मो. अकबर अंसारी शामिल थे. टीम डीपीआर तैयार कर जल्द सीएम हेमंत सोरेन को भेजेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=347135&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भाकपा माले की बैठक में संघर्ष का निर्णय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही