Search

 
 
 

कजरो-पिंडाटाँड मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला एक युवक का शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

गिरिडीह कजरो–पिंडाटांड़ मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह सड़क किनारे एक पेड़ के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के पिंडाटांड़ से कुछ दूर आगे सड़क किनारे की बताई जा रही है.
 

Giridih..गिरिडीह कजरो–पिंडाटांड़ मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह सड़क किनारे एक पेड़ के पास युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना पचम्बा थाना क्षेत्र के पिंडाटांड़ से कुछ दूर आगे सड़क किनारे की बताई जा रही है. 

 

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे पड़े युवक के शव पर पड़ी. शव देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना गांव के मुखिया को दी, जिसके बाद पचम्बा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श,व को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की. जांच के दौरान शव की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बड़ीयाबाद निवासी 22 वर्षीय इब्राहीम अंसारी उर्फ कारू अंसारी, पिता रहमान अंसारी के रूप में हुई. 

 

परिजनों के अनुसार कारू अंसारी पेशे से ट्रैक्टर चालक था. शनिवार रात वह काम की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. रविवार सुबह उसका शव मिलने की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया. 

 

पिता रहमान अंसारी ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है. इधर पुलिस ने शव को पचम्बा थाना लाया गया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के लिए परिक्रिया की जा रहा है और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही