Search

 
 
 

तोपचांची झील में नहाने के दौरान डूबे युवक का शव एक दिन बाद बरामद

 
Topachachi :  तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत तोपचांची झील में बुधवार को नहाने के दौरान डूबे युवक का शव एक दिन बाद बरामद हुआ. ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह झील से युवक का शव बाहर निकाला. इसके बाद तोपचांची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गयी है. युवक की पहचान धनबाद के डायमंड क्रासिंग भुली मोड़ निवासी आबिद खान के रूप में हुई है.

गर्मी ज्यादा पड़ने के कारण दोस्तों के साथ झील में नहाने गया था आबिद

आबिद खान के दोस्त तनवीर खान ने बताया कि गर्मी अत्यधिक होने के कारण पांचों दोस्त तोपचांची झील नहाने आये थे. झील में पानी ज्यादा होने के कारण दलदल का अंदाजा नहीं लगा पाये. पांचों दोस्त में किसी को तैरना नहीं आता था. बताया कि आबिद के झील में डूबने पर मदद के काफी चिल्लाया. लेकिन कोई मदद करने नहीं पहुंचे. जिसके बाद आबिद खान झील में डूब गया. बुधवार को काफी खोजबीन की गयी. लेकिन शाम तक आबिद का कुछ पता नहीं चल पाया. इसके बाद दूसरे दिन सुबह फिर से खोजबीन की गयी. इस दौरान उसका शव झील से बरामद किया गया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही