Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रवासी मजदूर का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव समेत हजारीबाग की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Barkattha : प्रखंड क्षेत्र के गयपहाड़ी निवासी जगदीश राणा (38 वर्ष) का पार्थिव शरीर शनिवार को गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही वहां का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूर्व विधायक जानकारी प्रसाद यादव ने मृतक के आश्रितों को ढांढ़स बंधाया. मिली जानकारी के मुताबिक, स्व. छोटी राणा का पुत्र जगदीश राणा मुंबई में परिवार के जीविकोपार्जन के लिए गया था. मुंबई से घर आने के क्रम में ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई. जगदीश के छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है. शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने वालों में महेंद्र प्रसाद, यमुना प्रसाद, उपेंद्र शर्मा, जागेश्वर प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, रामेश्वर चौधरी, संतोष राणा, प्रकाश राणा, किशुन राम, दुर्गा प्रसाद, चोलो ठाकुर, दुलारचंद यादव, संजय राणा, राजेश तुरी व महावीर राणा आदि शामिल थे.,

बंद पड़े घर से लाखों के गहने व नकद की चोरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/21-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हजारीबाग के ओल्ड चेक पोस्ट स्थित एक घर से नकद-जेवरात समेत करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली गई. यह घर भाजपा नेता हरीश श्रीवास्तव के बड़े भाई स्व. दिलीप कुमार सिन्हा की है. स्व. सिन्हा के पुत्र पीयूष सिन्हा ने बताया कि मां पुष्पा सिन्हा के कैंसर का इलाज कराने के लिए परिवार के सभी लोगों के साथ विगत 20 जुलाई को दिल्ली गए थे. शनिवार सुबह जब सभी दिल्ली से लौटे, तो घर का ताला टूटा पाया. वहीं अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था. पीयूष ने बताया कि वह पहले तल में रहते हैं. पीड़ित परिवार ने बड़ा बाजार थाने को घटना की सूचना दी है. पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :  बिहारः">https://lagatar.in/bihar-smuggling-was-being-done-in-an-ambulance-police-caught-liquor-worth-18-lakhs-two-arrested/">बिहारः

एंबुलेंस में तहखाना बना हो रही थी तस्करी, पुलिस ने 18 लाख की शराब पकड़ी, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही