Search

 
 
 

झाड़ी से बरामद शव की हुई शिनाख्त, नशे का आदि था युवक

 

Dhanbad : शनिवार की सुबह लॉ कालेज के समीप झाडि़यों में एक युवक का शव बरामद हुआ था.उसकी गर्दन और सीने पर जख्म के गहरे निशान थे. पोस्टमार्टम के बाद उसका बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. जख्म को देखकर गोली या किसी अन्य वस्तु से गहरे जख्म होने का संदेह है. इसी कारण बिसरा जांच कराई जाएगी. वहीं शव की शिनाख्त हो गई है. मृतक सरायढेला थाना क्षेत्र के कोचाकुल्ही का रहने वाला था. रविवार को उसकी मां खबर पाकर धनबाद थाना पहुंची थी. उसकी मां को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम हाउस गई. जहां उसने शव को बेटे अकबर के तौर पर पहचाना. पुलिस ने अकबर की बॉडी उसके उसकी मां हवाले कर दिया. मां ने बताया कि बेटा शराब समेत कई अन्य नशा का आदि था. अक्सर कई दिनों तक घर बार छोड़ कर घूमता रहता था. इधर पुलिस ने मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

         इसे भी पढ़ें : जनता">https://lagatar.in/public-rejected-the-alliance-reposed-faith-in-pm-modi-annapurna/">जनता

ने गठबंधन को नकारा, पीएम मोदी पर फिर जताया विश्वास : अन्नपूर्णा
          [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही