Search

 
 
 

पलामू: पुलिस ने नाबालिग लड़की का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 
Medininagar: नाबालिग लड़की की मौत ने एक बार जिले में मानव तस्करी के मामले को उजागर कर दिया है. घटना जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा है. जहां एक गांव में मानव तस्करों की शिकार हुई नाबालिग लड़की का शव कब्र से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोप है कि बच्ची की‌ मौत‌‌ दुष्कर्म के बाद हुई है. वहीं पुलिस आरोपियों को‌ गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि आदिम जनजाति की एक नाबालिग को पैसे का लालच देकर मानव तस्करी करने वाले एक ठेकेदार ने मजदूरी करने के लिए बिहार के सासाराम इलाके के ईंट भट्ठा पर 8 माह पूर्व ले गया था. वहां पर दुष्कर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर उसकी मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें - बोकारो">https://lagatar.in/will-not-allow-retrenchment-of-even-a-single-worker-in-bokaro-steel-plant-dhullu/">बोकारो

स्टील प्लांट में एक भी मजदूर की छंटनी नहीं होने देंगे- ढुल्लू

लड़की‌ के पिता की मौत हो चुकी है

मौत के बाद ईंट भट्ठा के कुछ लोग और मानव तस्कर ठेकेदार उसके शव को लेकर रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित उसके घर आये. चूंकि, लड़की‌ के पिता की मौत हो चुकी है और उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है, इसलिए शेष परिजनों को कुछ भी बताकर और लड़की के बीमारी से मरने की झूठी कहानी बनाकर ठेकेदार ने शव को रामगढ़ में ही दफना दिया. यह घटना चार दिन पहले 3 जून की है‌. फिर कुछ दिन बाद जब उसी ईंट भट्ठे पर काम करने वाले कुछ मजदूरों ने लड़की की मां को दुष्कर्म की पूरी कहानी बतायी तो वह गंभीर हुई. इसके बाद बुधवार को लड़की की मां ने रामगढ़ थाने में उक्त ईंट भट्ठा मालिक और मानव तस्कर ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करायी. तब पुलिस हरकत में आयी और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.‌ आरोपी ईंट भट्ठा मालिक और ठेकेदार को गिरफ्तार करने के लिए पलामू पुलिस की एक टीम बिहार के सासाराम के लिए रवाना हो गई है.
इसे भी पढ़ें - घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-damage-to-paddy-crop-due-to-unseasonal-rain/">घाटशिला

: बेमौसम बारिश से गरमा धान की फसल को नुकसान

पलायन ने ली अब तक सैंकड़ों मजदूरों की‌ जान

बता दें कि पलामू की‌ आधी से अधिक आबादी रोजी रोटी के लिए पलायन को‌ विवश है. पलायन की विवशता के बीच मानव तस्करों की चांदी होती रही है. हर इलाके में मानव तस्कर सक्रिय हैं. यह न तो‌ पहला मामला है और न ही आखिरी. ऐसे सैंकड़ों घटनाएं घट चुकी हैं, जिनमें कमाने वाले मजदूर बाहर तो जाते हैं लेकिन कुछ दिनों बाद उनका शव ही घर लौटकर आता है.
इसे भी पढ़ें - नंदपुर">https://lagatar.in/smuggling-of-beedi-leaves-continues-from-nandpur-forest-and-corporation-officials-silent/">नंदपुर

से बीड़ी पत्ते की तस्करी जारी, वन व निगम के पदाधिकारी मौन!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही