Palamu: विगत 10 सितम्बर को पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम और पूर्व झारखंड विधानसभा अध्यक्ष इन्दर सिंह नामधारी की उपस्थिति में लेखक प्रभात सुमन की पुस्तक ``पलामू के क्रांतिकारी`` का विमोचन हुआ था. यह पुस्तक पलामू के क्रांतिकारियों के भूले योगदानों की याद दिलाता है. किताब की एक प्रति राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता (2023) श्री भूपिंदर गोगिया तक पहुंची. वो पंजाब के सुप्रसिद्ध विद्यालय सत पॉल मित्तल स्कूल की प्राचार्या हैं. इस पुस्तक को ज्योतीश नारायणन ने अपने दादा स्वर्गीय गणेश प्रसाद वर्मा की स्मृति में श्रीमती गोगिया को भेंट किया जो झारखण्ड के ही नहीं वरन भारत के वीर सपूत थे. उन्होंने ``भारत छोड़ो आंदोलन`` में अपने प्रदेश का नेतृत्व किया था. भूपिंदर गोगिया और विद्यालय की पुस्तकालय प्रभारी वीणा कालरा ने इस पुस्तक की काफी प्रशंसा की और प्रभात सुमन को पुस्तक के सफल विमोचन पर शुभकामनाएं दीं. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-murder-of-sikh-youth-in-chhattisgarh-is-condemnable-action-should-be-taken-against-the-culprits-matharu/">रांचीः
छत्तीसगढ़ में सिख युवक की हत्या निंदनीय, दोषियों पर हो कार्रवाई- मथारू [wpse_comments_template]
छत्तीसगढ़ में सिख युवक की हत्या निंदनीय, दोषियों पर हो कार्रवाई- मथारू [wpse_comments_template]
Leave a Comment