Search

 
 
 

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र और गांडेय विधानसभा के बूथों का के. रवि कुमार ने किया निरीक्षण

 
Giridih : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने रविवार को गिरिडीह लोकसभा और गांडेय विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने मध्य विद्यालय अहिल्यापुर बूथ संख्या 292, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुतरिया, गांडेय के बूथ संख्या 298, 300, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जौरासीमर, जामजोरी स्थित मतदान बूथ संख्या 305 का निरीक्षण किया. मतदान केन्द्रों पर कार्यरत बीएलओ से बातचीत कर बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप (बीएजी), अबसेंट, शिफ्टेड एवं मृत (एएसडी) सूची से हटाने और वॉलंटियर के चयन की जानकारी ली. मतदान केन्द्र जागरुकता समूह के सदस्यों, वॉलंटियर, रसोईया से बात कर मतदान के दिन उनके दायित्वों के संबंध में पूछताछ की. उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए वॉलंटियर सेवाकार्य में लगाये गये हैं. इसके अलावा मतदान केंद्र पर शौचालय, रैंप आदि न्यूनतम सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान गिरिडीह के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत विसपुते, निर्वाची पदाधिकारी 31 गांडेय गुलाम समदानी, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-balbadda-police-station-saved-a-4-year-old-girl-from-being-burnt-alive/">गोड्डा

: बलबड्‌डा थानेदार ने 4 साल की बच्ची को जिंदा जलने से बचाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही